पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष आज जालोर आएंगे

राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष आज जालोर आएंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जस्टिस जितेन्द्र राय गोयल मंगलवार को जालोर आएंगे। कलेक्टर बीएल कोठारी ने बताया कि राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जस्टिस जितेन्द्र राय गोयल व सदस्य सचिव हरि कुमार गोदारा अन्य सदस्यों सहित मंगलवार को सुबह 9 बजे सिरोही से प्रस्थान कर जालोर सर्किट हाऊस पहुंचेंगे। दोपहर 1 बजे जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेंगे। दोपहर 2 बजे जालोर शहर के स्वर्गगिरी दुर्ग की तलहटी में स्थित हब्शी मौहल्ले का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद शाम 5 बजे वह सिरोही के लिए प्रस्थान करेंगे।

खबरें और भी हैं...