पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इंटक कर्मचारियों ने डिस्कॉम के एईएन को दिया ज्ञापन

इंटक कर्मचारियों ने डिस्कॉम के एईएन को दिया ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समस्याओं के समाधान की मांग उठाई

भास्कर न्यूज | आहोर/गुड़ा बालोतान

जोधपुर डिस्कॉम बिजली कर्मचारी संघ (इंटक) आहोर/उम्मेदपुर की ओर से सोमवार को बिजली कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं का समाधान करवाने को लेकर उम्मेदपुर एवं आहोर डिस्कॉम सहायक अभियंता नारायणलाल सुथार को ज्ञापन दिया। इंटक के सचिव थानसिंह गहलोत सहित अन्य ने ज्ञापन में बताया कि संघ से जुड़े व नव नियुक्त कर्मचारी राजेश बैरवा, लोकेश यादव, भीमसिंह गवारिया, लक्ष्मण सैनी, प्रवीण मीणा, सुरेश वैष्णव जो कि आहोर व उम्मेदपुर डिस्कॉम में लगे हुए है। इनका अभी तक सीपीएफ खाता नहीं खोला गया है। तकनीकी सहायक के रूप में कार्यरत कर्मचारी राजेश बैरवा का परीवीक्षाकाल अभी तक पूर्ण नहीं हो रहा है। जबकि इस प्रकरण के बारे में जालोर अधिशाषी अभियंता को पूर्व में अवगत करवाया जा चुका है। इसी के साथ ही आहोर व उम्मेदपुर डिस्कॉम में कार्यरत समस्त कर्मचारियों के यात्रा भत्तों का समय पर भुगतान नहीं हो रहा है। वहीं पिछले कई महीनों से उन्हें सैलेरी स्लिप भी नहीं दी जा रही है। अभी तक डिस्कॉम कर्मचारियों को परिचय पत्र, मेडिकल कार्ड व ईएसआई कार्ड भी उपलब्ध नहीं करवाए जा रहे है। कर्मचारियों की ओर से इन सभी समस्याओं का जल्द से जल्द से निराकरण करवाने की मांग की गई है। इस मौके पर जोधपुर डिस्कॉम बिजली कर्मचारी संघ (इंटक) से जुडे पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...