पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुलिस दिवस पर 59 जवानों को मेडल से नवाजा, एसपी से लेकर जवानों ने किया रक्तदान

पुलिस दिवस पर 59 जवानों को मेडल से नवाजा, एसपी से लेकर जवानों ने किया रक्तदान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालोर. पुलिस दिवस पर आयोजित परेड को सलामी देते एसपी।

भास्कर न्यूज | जालोर

शहर के पुलिस लाइन परिसर में सोमवार को पुलिस दिवस का आयोजन समारोहपूर्वक हुआ। इस दौरान पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने 59 पुलिसकर्मियों को अति उत्तम व उत्तम सेवा मेडल देकर सम्मानित किया। इससे पहले परेड का आयोजन हुआ। जिसमें पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा व एएसपी लक्ष्मणदास ने परेड की सलामी ली। इसके बाद एक-एक करके पुलिसकर्मियों के नाम पुकारे गए और उन्हें मेडल पहनाए गए। मेडल पहनने वाले पुलिसकर्मी गर्व महसूस कर रहे थे। इस दौरान पुलिस उप अधीक्षक नरेंद्र कुमार दवे, सीआई कोतवाली राजेंद्रसिंह राठौड़, सीआई चंपाराम सहित पुलिस अधिकारी व कार्मिक मौजूद थे।

एसपी ने कहा - रक्तदान है महादान

पुलिस दिवस पर पुलिस लाइन परिसर में पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों व जवानों ने रक्तदान किया। इस दौरान एसपी शर्मा ने कहा कि रक्तदान महादान है। पुलिस दिवस पर रक्तदान करना उनके लिए गर्व की बात है ताकि यह रक्त जरुरतमंद किसी इंसान की जान बचाएगा। इस दौरान अन्य पुलिस अधिकारियों ने भी रक्तदान किया।

खबरें और भी हैं...