पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जालोर नगर परिषद हुई वातानुकूलित

जालोर नगर परिषद हुई वातानुकूलित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालोर | शहर की नगर परिषद को अब पूरी तरह वातानुकूलित किया जा रहा है। परिषद के सभी शाखाओं के कमरों में एयरकंडीशन लगाए जा रहे हैं। पूर्व में केवल आयुक्त के चैंबर में ही एसी था, लेकिन अब विभिन्न कमरों में 7 एसी लगाए जा रहे हैं। जिसका काम अंतिम चरण में है। आयुक्त शिकेस कांकरिया का कहना है कि जालोर में गर्मी के दिनों में तापमान इतना अधिक बढ़ रहा है जो कंप्यूटर के लिए सही नहीं है। इसके अलावा कार्मिक भी इस गर्मी में सही से काम नहीं कर पाते हैं। एयरकंडीशन होने के कारण ना केवल कार्य की क्षमता कार्मिकों में बढ़ेगी बल्कि परिषद के कंप्यूटर भी सुरक्षित रहेंगे। परिषद के निजी विकास फंड से ये एसी लगाए जा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...