पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आशा सहयोगिनियों को दी डेंगू से बचाव की जानकारी

आशा सहयोगिनियों को दी डेंगू से बचाव की जानकारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आशा सहयोगिनियों को दी डेंगू से बचाव की जानकारी

जालोर |
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया जाएगा। इसके तहत जालोर शहर के मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र के पास स्थित ट्रोमा सेंटर में आशा सहयोगिनियों को डेंगू के लक्षण, बचाव व उपचार की जानकारी दी गई। उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी स्वास्थ्य डॉ. एसके चौहान ने आशा सहयोगिनियों को साफ-सफाई रखने पर जोर देते हुए कहा कि डेंगू रोग एडिज मच्छर के काटने से होता है। यह मच्छर साफ पानी में पनपता है। इसलिए घरों में गमले, पानी की टंकियां, मटके, कूलर आदि की समय पर सफाई की जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि बुखार होने पर चिकित्सक के परामर्श से दवा का सेवन करना चाहिए। इस मौके पर विजेंद्र परमार ने लार्वा के बारे में बताया। पीएमओ डॉ. एसपी शर्मा ने आशा सहयोगिनियों को जिन वार्डों में ईसीटीएस सर्वे नहीं हुआ है, उनमें सर्वे का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के साथ डेंगू से बचाव के लिए आस पडौस में सफाई रखने और आमजन को जागरूक करने के निर्देश दिए। इस मौके शहरी कार्यक्रम प्रबंधक हरफुल घिंटाला, जिला आईईसी समन्वयक कमल गहलोत, जिला समन्वयक फ्लोरोसिस सतीश गुप्ता, एलएचसी जॉली सैम्युल, एएनएम मधु शर्मा व अन्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...