पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विशेष पुनरीक्षण अभियान से जुड़े कार्मिकों की ड्यूटी अन्य कार्य में नहीं लगाई जा सकेगी

विशेष पुनरीक्षण अभियान से जुड़े कार्मिकों की ड्यूटी अन्य कार्य में नहीं लगाई जा सकेगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विशेष पुनरीक्षण अभियान से जुड़े कार्मिकों की ड्यूटी अन्य कार्य में नहीं लगाई जा सकेगी

जालोर | विधानसभा क्षेत्र में द्वितीय विशेष पुनरीक्षण अभियान-2018 के संदर्भ में चुनाव से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों की अन्य किसी कार्य में ड्यूटी नहीं लगाई जा सकेगी। जालोर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (एसडीएम) राजेन्द्रसिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 15 मई से 27 सितंबर, 2018 तक द्वितीय विशेष पुनरीक्षण अभियान-2018 चलाया जा रहा है। जिसके तहत चुनाव कार्य से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों की अन्य कार्य में ड्यटी नहीं लगाई जा सकेगी। उन्होंने चुनाव से जुड़े समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया हैं कि वे अपने अधीनस्थ वे कार्मिक जो सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, अतिरिक्त सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, पर्यवेक्षक, बूथ लेवल अधिकारी के रूप में नियुक्त हैं उनकी ड्यूटी किसी अन्य कार्य जैसे शैक्षणिक प्रशिक्षण या अन्य विभागीय प्रशिक्षण आदि में नहीं लगाई जाए। बिना अनुमति प्राप्त किए इस विधानसभा क्षेत्र तथा उनके मतदान परिक्षेत्र से बाहर नहीं भेजा जाए। उन्होंने बताया कि चुनाव कार्य से जुड़े अधिकारी व कर्मचारी अवकाश व प्रशिक्षण आदि में बिना अनुमति के नहीं जाएंगे।

खबरें और भी हैं...