मांगों को लेकर महात्मा गांधी मनरेगा कार्मिकों ने सौंपा ज्ञापन
जालोर. महात्मा गांधी नरेगा कार्मिक संघ के कार्यकर्ता विरोध जताते हुए।
भास्कर न्यूज | जालोर
महात्मा गांधी नरेगा कार्मिक संघ की ओर से बुधवार को पंचायती राजविभाग की ओर से 2013 में निकाली गई कनिष्ठ लिपिक व एसएसआर भर्ती के समस्त पदों पर न्यायालय निर्देश के अनुसार पूर्ण करने के संबंध में सीएम के नाम विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर विरोध जताया। जिसमें बताया कि भर्ती को लेकर बोनस विवाद का निर्णय व संविदा कार्मिक के पक्ष मेंं आ चुका है। जिसमें शेष पदों को नियुक्ति देने की मांग की। इस मौके पर प्रकाश सोलंकी, अरविंद शर्मा, सोमप्रसाद माथुर, रणछोड़, अशोक कुमार वैष्णव, प्रेम प्रकाश, रमेश कुमार, बाबूलाल, शैलेद्रसिंह, उत्तमसिंह, मुकेश कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।