वाल्मार्ट द्वारा फ्लिपकार्ट के अधिग्रहण के विरोध में ज्ञापन सौंपा
जालोर | अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की ओर से बुधवार को अमेरीकी कंपनी वाल्मार्ट की ओर से फ्लिपकार्ट के अधिग्रहण के विरोध में पीएम के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया। जिसमें बताया कि अमेरीकी कंपनी की ओर से भारतीय ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट के अधिग्रहण का विरोध करती है। भारत सरकार ने खुदरा व्यापर में एफडीआई पर रोक लगा रखी है। और इन कंपनी के माध्यम से यह खुदरा व्यापार के माध्यम से भारत में पैर पसार रही है। जिससे भारतीय बाजार चीनी सामान का केंद्र बन जाएगा। इसके फैलाव से छोटे व्यापारी समाप्त हो रहे है। ज्ञापन में इस गैर कानुनी खरीद को रोकने की मांग की। इस मौके पर कैलाश माली, प्रदीप माथुर, ललित दवे, शंकर देवड़ा, जेताराम, सुरेश सोनी सहित कई लोग मौजूद थे।