पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अखिल भारतीय श्रीमाली ब्राह्मण दवे मनावत समाज का प्रतिभा समारोह २६ व २७ मई को मनाया जाएगा

अखिल भारतीय श्रीमाली ब्राह्मण दवे मनावत समाज का प्रतिभा समारोह २६ व २७ मई को मनाया जाएगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अखिल भारतीय श्रीमाली ब्राह्मण दवे मनावत कपिज्जल गोत्रीय परिवार के तत्वाधान में अखिल भारतीय श्रीमाली ब्राह्मण दवे मनावत समाज का ११वां स्नेह मिलन समारोह वर्ष २०१८ सह प्रतिभावन सम्मान समारोह २६ व २७ मई को भीनमाल (श्रीमाल नगर) शहर में स्थित मां सुरभि बकस्थली माताजी मंदिर परिसर में मनाया जाएगा। वही समाज के अध्यक्ष शिवदयाल दवे ने बताया कि अखिल भारतीय श्रीमाली ब्राह्मण दवे मनावत कपिज्जल गोत्रीय परिवार के तत्वाधान में होने वाले स्नेह मिलन एवं प्रतिभा समारोह की पूर्व तैयारियां चल रही है।

इस स्नेह मिलन व प्रतिभा समारोह के दौरान पूरे भारत वर्ष के समस्त श्रीमाली ब्राह्मण दवे मनावत समाज के लोग परिवार सदस्यों समेत भाग लेंगे। कार्यक्रम को लेकर २६ मई को मांगलिक एवं वैदिक अनुष्ठान के तहत सवेरे आठ बजे अखंड दीप प्राकट्य के साथ नवचण्डी यज्ञ का शुभारंभ होगा। शनिवार शाम को शोभायात्रा निकाली जाएगी तथा रात्रि कार्यक्रम को लेकर महाआरती का आयोजन होगा। उसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। जिसमें समाज के बालक बालिकाओं की ओर से रंगमंच पर धाॢमक भजनों की सुरताल पर नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुतियां प्रदान की जाएगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान ही समाज के प्रतिभावन बालक बालिकाओं को सम्मानित किया जाएगा। इसी कड़ी में समाज की महिलाओं की ओर से शनिवार की रात को रातिजगा एवं भजन कीर्तन भी किया जाएगा तथा रविवार सवेरे मंदिर पट् खोलने के साथ ही मंगल आरती उतारी जाएगी। इसके बाद समाज की बैठक होगी। जिसमें विभिन्न चढ़ावों के लाभार्थी परिवारों का समाज के पदाधिकारियों की ओर से बहुमान किया जाएगा। अखिल भारतीय श्रीमाली ब्राह्मण दवे मनावत समाज के स्नेह मिलन सह प्रतिभावन सम्मान समारोह के दौरान महाप्रसादी का आयोजन लाभार्थी नरेन्द्र दवे बृजमोहन वेदिया परिवार धुंधाडा हाल भोरडा निवासी की ओर से करवाया जाएगा। दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान सभी प्रांतों में निवास करने वाले श्रीमाली ब्राह्मण दवे मनावत समाज के लोग बढ़-चढ़कर भाग लेंगे।

खबरें और भी हैं...