पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राजस्व मंडल के अध्यक्ष ने किया राजस्व लोक अदालत शिविर का निरीक्षण

राजस्व मंडल के अध्यक्ष ने किया राजस्व लोक अदालत शिविर का निरीक्षण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थान राजस्व मण्डल के अध्यक्ष वी.श्रीनिवास ने बुधवार को जिले में राजस्व लोक अदालत शिविर व कलेक्टर कार्यालय का निरीक्षण कर राजस्व बार एसोसिएशन के साथ वार्तालाप किया। वी.श्रीनिवास ने जिले में प्रवेश करने के उपरान्त रेवतड़ा ग्राम में आयोजित राजस्व लोक अदालत शिविर का आकस्मिक निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं को देखा तथा उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने जालोर पहुंचकर कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा का निरीक्षण करते हुए निर्धारित समय में दस्तावेजों का नामातंकरण करने तथा नामातंकरण कार्य को कम्प्यूटराईज्ड करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर बीएल कोठारी, अतिरिक्त कलेक्टर नरेश बुनकर साथ रहे। निरीक्षण के पश्चात उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व बार एसोसिएशन के सदस्यों से चर्चा करते हुए राजस्व नियमों व अपीलीय अधिकारियों के नियमों से अवगत करवाया। एसोसिएशन पदाधिकारियों ने राजस्व लम्बित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने का निवेदन किया। इस अवसर पर रोडा एक्ट के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भंवरलाल खवास, पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष रमेश सोलंकी सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित थे।

विधिक शिविर में ग्रामीणों को दी जानकारी : रानीवाड़ा | निकटवर्ती रानीवाड़ा खुर्द में अटल सेवा केंद्र में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जालोर के पूरण कालिक सचिव पवन कुमार काला के निर्देशानुसार विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। पिएलवी खान ने शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को आगामी 4 जून को आयोजित होने वाले न्याय आपके द्वार राजस्व लोक अदालत शिविर की जानकारी देकर शिविर में होने वाले राजस्व मामलो के निस्तारण के बारे में बताया साथ ही सरकार की ओर से चलाई जाने वाली योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी गोविंदसिंह, प्रकाश, भरत, हिंगलाजदान सहित कई लोग मौजूद थे।

निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं को देखते हुए दिए आवश्यक निर्देश

भीनमाल. दांतीवास में न्याय आपके द्वार शिविर में गैस कनेक्शन प्रदान करते हुए सरपंच चैनराज चौधरी व एसडीएम। फोटो | भास्कर

दांतीवास में राजस्व लोक अदालत में प्रकरणों का निस्तारण

भीनमाल | निकटवर्ती दांतीवास में राजस्व लोक अदालत अभियान न्याय आपके द्वार शिविर के तहत राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। शिविर में उपखंड अधिकारी दौलतराम चौधरी द्वारा लंबित राजस्व वादों का हाथों-हाथ निस्तारण किया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 20 गैस कनेक्शनों का नि:शुल्क वितरण किया गया। शिविर में 15 विभागों के पदाधिकारी व कर्मचारी द्वारा कार्यों का निस्तारण किया गया। शिविर में 11 बंटवाडे, राजस्व रिकॉर्ड की 66 नकले, इंतकाल 15, नामांतरण 11 बंटवाडे व 62 अन्य नामांतरण स्वीकृत किए गए। इस मौके तहसीलदार शंकराराम गर्ग, विकास अधिकारी राकेश पुरोहित, सरपंच चैनराज चौधरी, ग्राम विकास अधिकारी भाणाराम बोहरा सहित कई ग्रामवासी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...