पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राजस्थान शिक्षक संघ के राष्ट्रीय चुनाव में शर्मा अध्यक्ष बने

राजस्थान शिक्षक संघ के राष्ट्रीय चुनाव में शर्मा अध्यक्ष बने

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालोर के आर्य प्रदेश मंत्री निर्वाचित

भास्कर न्यूज | जालोर

राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रांतीय कार्यकारिणी के चुनाव बुधवार को ज्योतिबा फुले उमा विद्यालय में प्रदेश महासमिति अधिवेशन के दौरान संपन्न हुए। प्रदेश अध्यक्ष पद पर प्रहलाद शर्मा व प्रदेश मत्री पद पर जालोर के शिवदत्त आर्य निर्विरोध निर्वाचित हुए। प्रदेश चुनाव अधिकारी भगवानसहाय प्रजापन ने बताया कि नवीन कार्यकारिणी में देवलाल गोचर को सभाध्यक्ष, संजयकुमार शर्मा व कालूराम मीणा को उप सभाध्यक्ष, संपतसिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, देवकीनन्दन सुमन को उपाध्यक्ष(प्राथमिक), राजकमल लोहार को उपाध्यक्ष (माध्यमिक), जगदीशप्रसाद चौधरी को उपाध्यक्ष (संस्कृतद्ध), भंवरसिंह राठौड़ को उपाध्यक्ष (अजमेर), राजेशकुमार शर्मा को उपाध्यक्ष(भरतपुर), रवि आचार्य को उपाध्यक्ष (बीकानेर), नवीन कुमार शर्मा को उपाध्यक्ष (जयपुर), रूपाराम रलिया को उपाध्यक्ष (जोधपुर), दिनेश स्वर्णकार को उपाध्यक्ष (कोटा), अमरजीतसिंह को उपाध्यक्ष (पाली), अभयसिंह राठौड़ को उपाध्यक्ष (उदयपुर), जयमाला पानेरी को उपाध्यक्ष (महिला), अरविंद व्यास को महामंत्री, महेन्द्रकुमार लखारा को अतिरिक्त महामंत्री, शिवदत आर्य को प्रदेश मंत्री, अरूणा शर्मा को प्रदेश महामंत्री महिला, अशोक शर्मा को कोषाध्यक्ष, चन्द्रप्रकाश शर्मा को सचिव (प्राथमिक), गंभीरचंद पाटीदार को सचिव (माध्यमिक), नटवरलाल पांचाल को सचिव (संस्कृत), दिलीपकुमार त्रिपाठी का अध्यापक प्रतिनिधि, रतनलाल तेली को पंचायत समिति शिक्षक प्रतिनिधि, अनिलकुमार पाराशर को वरिष्ठ अध्यापक प्रतिनिधि, हेमंतकुमार भवंरा को प्राध्यापक प्रतिनिधि, हनुमानसिंह को प्रधानाध्यापक व प्रधानाचार्य प्रतिनिधि, नानगराम शर्मा को संस्कृत शिक्षा प्रतिनिधि, सुल्तानसिंह मेहरड़ा को अवर उच्च जिला शिक्षा अधिकारी प्रतिनिधि, सुगन बाई कोली को महिला शिक्षा प्रतिनिधि, रावलराम विश्रोई को शारीरिक शिक्षा प्रतिनिधि, महेशसिंह परमार को प्रबोधक प्रतिनिधि पद पर निर्विरोध चुना गया।

खबरें और भी हैं...