पेयजल के लिए पाइप लाइन बिछाने की मांग को लेकर सांसद से मिले
जालोर | ग्राम पंचायत रेवत के सरपंच भंवरसिंह रावणा राजपूत समेत अन्यों ने सांसद देवजी पटेल के कार्यालय में जाकर मुलाकात करते हुए विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। सरपंच भंवरसिंह के साथ मोहनसिंह राजपुरोहित मौंक, भाजयुमो जालोर मंडल अध्यक्ष स्वरूपसिंह राठौड़, कल्याणसिंह मौंक व रतनसिंह ने मुलाकात करते हुए रेवत व मौंक में पेयजल के लिए पाइप लाइन बिछाने के लिए आवंटित करवाने, मौंक में आरओ प्लांट लगवाने, रेवत में प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र के लिए बजट जारी करवाने, मौंक स्थित राउप्रावि को माध्यमिक विद्यालय में क्रमोन्नत करवाने की मांग की।