पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के अधिवेशन में पुरानी पेंशन योजना बहाल करने व अन्य मुद्दों पर हुई चर्चा

राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के अधिवेशन में पुरानी पेंशन योजना बहाल करने व अन्य मुद्दों पर हुई चर्चा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय का दो दिवसीय प्रदेश महासमिति अधिवेशन बुधवार को ज्योतिबा फुले विद्यालय में संपन्न हुआ। खुले सत्र के कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष प्रहलाद शर्मा ने की। अधिवेशन में प्रांत भर से आए दो हजार शिक्षकों भाग लिया।

सर्त् में विद्यालयों के समय में परिवर्तन करने, गैर शैक्षिक कार्यों से शिक्षकों को मुक्त करने, शिक्षा विभाग के नीति निर्धारण में शिक्षक समूह की सहभागिता निर्धारित करने, स्थानांतरण नीति निर्धारित करने, आवासीय प्रशिक्षणों में शिक्षकों की राय अनुसार प्रशिक्षण स्थल चुनाव करने की सहमति का विकल्प लागू करने, शिक्षाकर्मी, पैराटीचर, प्रबोधक, मानदेय अनुसार आदि के स्थान पर केवल शिक्षक ही नाम का कैडर हो, डीपीसी कॉन्सलिंग में सभी रिक्त पदों को प्रदर्शित करने, सामान्य व सामाजिक विज्ञान के विषय अध्यापक को पदोन्नति में समान अवसर दिए जाने, सभी संवर्गो के लिए विद्यालय का समय एक ही निर्धारित करने, पीईईओ को कम्प्यूटर ऑपरेटर उपलब्ध करवाया जाने, प्रबोधक व पैराटीचर्स को नियुक्ति तिथि से स्थाई करने, आरपीएमएफकी कटौती इनकम टैक्स में छूट देने, नई पेंशन योजना बंद कर पुरानी पेंशन योजना बहाल करने तथा वेतन विसंगतियों को दूर कर केंद्र के अनुरूप वेतनमान देने के प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।

जिला भाजपा संगठन मंत्री बृजेश शर्मा ने प्रदेशभर के शिक्षकों व पदाधिकारियों से मुलाकात कर जालोर के आयोजन की प्रशंसा की। इससे पूर्व सम्मेलन के प्रथम दिन रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम शैलजा माथुर के दिशा निर्देशन में दयावती चारण व डिम्पल वैष्णव के सान्निध्य में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम पेशकर वाह वाही लूटी। इस अवसर पर एबीआरएसएम के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बजरंग प्रसाद मजेजी, प्रदेश महामंत्री देवलाल गोचर, संरक्षक उमराव लाल वर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री महावीर प्रसाद सिंघल, प्रदेश मंत्री रवि आचार्य, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवदत्त आर्य, जिलाध्यक्ष नारायणसिंह राठौड़, कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष दलपत सिंह आर्य, संभाग संगठन मंत्री गोपालसिंह मण्डलावत, महिला संभाग मंत्री प्रियंका शर्मा, अंबिका प्रसाद तिवारी, प्रशांतसिंह, मुकेश चौधरी, कृष्णकुमार तिवारी, मिश्रीलाल गर्ग, चन्द्रप्रकाश रामावत, कृष्णकुमार माली, जेपी पनिया, हीरालाल चौधरी, भंवरलाल सुथार, जवानसिंह मांगलिया सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद थे।

जालोर. राजस्थान शिक्षक महाअधिवेशन में मौजूद अतिथि।

खबरें और भी हैं...