पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिविर में समस्याओं का किया समाधान

शिविर में समस्याओं का किया समाधान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिविर में समस्याओं का किया समाधान

जालोर |
पचायत समिति जालोर के ग्राम पाचायत देसु में गुरुवार को राजस्व लोक अदालत न्याय आपके द्वार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आहोर विधायक शंकरसिह राजपुरोहित ने जनता की विभिन्न समस्याओं को सुना तथा मौके पर उपस्थित उपखण्ड अधिकारी मनमोहन व्यास, तहसीलदार रणजीतसिंह तथा विकास अधिकारी सुरेश कविया को आम जनता के समस्याओं के समाधान करने के निर्देश दिए। विधायक ने बताया कि आहोर के पास जवाई नदी से डाईवर्जन देकर नहर के जरिए आस पास के गंावों के कास्तकारों के बैरों का जलस्तर सुधार करने लिए राज्य सरकार से १.५० करोड़ की लागत से कार्य करवाया जा रहा है। जिससे किसानों को लाभ होगा। इस मौके संरपच ग्राम सुजाराम भील, ग्राम विकास अधिकारी सुनिता मीणा आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...