जालोर| ‘माननीयों’ की सुरक्षा के लिए सीआईएसएफ ने गृह मंत्रालय से 1500 जवानों की मांग की है। इसे स्वीकार करते हुए गृह मंत्रालय ने सीआईएसएफ को सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी है। शुरुआत में जवानों द्वारा प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उन्हें कुछ समय के लिए दूसरी यूनिट में तैनाती दी जाएगी।