पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उपभोक्ता पखवाड़े की अवधि बढ़ी

उपभोक्ता पखवाड़े की अवधि बढ़ी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले में पॉस मशीनों के माध्यम से खाद्यान्न वितरण में आ रही आंशिक समस्याओं को देखते हुए मई माह में उपभोक्ता पखवाड़े की अवधि 31 मई तक बढ़ाई गई हैं। कलेक्टर बीएल कोठारी ने बताया कि सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार पॉस मशीनों में सॉफ्टवेयर अपडेशन के कारण पॉस मशीनों के माध्यम से खाद्यान्न वितरण में आंशिक समस्याएं आ रही हैं जिससे ट्रांजेक्शन मशीन पर परिलक्षित नहीं हो रहा हैं।

उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा को देखते हुए मई माह के लिए उपभोक्ता पखवाड़े की अवधि 10 से 24 के स्थान पर 31 मई तक बढ़ाई गई हैं।

खबरें और भी हैं...