जालोर| जिले में 21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी के लिए 22 मई से 31 मई तक पुलिस लाईन जालोर व नेहरू उद्यान में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया जाएगा। आयुर्वेद विभाग के उप निदेशक डॉ. रमेश श्रीवैष्णव ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी के लिए 22 मई से 31 मई तक प्रात: 6 बजे से प्रात: 7 बजे तक जालोर में पुलिस लाईन व नेहरू उद्यान में सामूहिक योगाभ्यास व राजयोग का आयोजन किया जाएगा तथा 8 जून से 20 जून तक शाह पंूजाजी गेनाजी स्टेडियम जालोर में प्रात: 6 बजे से प्रात: 7 बजे तक योग शिक्षक तेजपालसिंह राजपुरोहित द्वारा योगाभ्यास का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को प्रात: 7 बजे से प्रात: 8 बजे तक सामूहिक योगाभ्यास का कार्यक्रम एवं ब्रह्मकुमारिज द्वारा राजयोग का अभ्यास करवाया जाएगा।