जालोर| वाहन चालकों को अब से ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करने के बाद परिवहन कार्यालय में दस्तावेजों की प्रतिलिपि जमा नहीं करवानी पड़ेगी। विभाग ने पेपरलेस कार्य को बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठाया है। अभी तक ऑनलाइन आवेदन के समय दस्तावेज पेश करने के बाद आवेदक को उनकी प्रतिलिपि कार्यालय में जमा करवानी होती थी।