पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बैठक में बाढ़ कंटिंजेंसी प्लान को लेकर दिशा निर्देश दिए

बैठक में बाढ़ कंटिंजेंसी प्लान को लेकर दिशा निर्देश दिए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैठक में बाढ़ कंटिंजेंसी प्लान को लेकर दिशा निर्देश दिए

जालोर |
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक सोमवार को कलेक्टर बीएलकोठारी की मौजूदगी में कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आयोजित हुई। जिसमें बाढ़ कंटिंजेंसी प्लान को तैयार करने के को लेकर दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी विभाग उपलब्ध संसाधनों की जांच कर उनकी उपयोगिता की सुनिश्चितता कर लेवें साथ ही आपदा से जुड़े आवश्यक संसाधन यथा जेसीबी, रस्से, तैराक एवं ठहरने आदि के स्थानों की सूची नये सिरे से तैयार कर उसे आगामी 15 दिवस के भीतर जिला कार्यालय को भिजवाते हुए वेबसाईट पर अपलोड भी करें। उन्होंने जल संसाधन विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया कि प्रमुख बांधों की मरम्मत के साथ ही गेटों को खोलने के लिए ग्रीसिंग कार्य को कर इसकी सूचना दे ताकि क्षेत्र के उपखंड अधिकारियों से इसका निरीक्षण करवाया जा सके।





उन्होंने सभी विभागों को मुस्तैद रहने के दिशा निर्देश दिए। बाढ नियंत्रण कक्ष संबंधित विभाग 15 जून से स्थापित करेंगे एवं उसके प्रभारी अधिकारी मय मोबाइल की सूचना जिला बाढ नियंत्रण कक्ष को देंगे। उन्होंने गत वर्ष आई आपदा से सबक लेते हुए जल संसाधन विभाग को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा, जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियन्ता ताराचंद सहित विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारी व तहसीलदार आदि उपस्थित थे ।

खबरें और भी हैं...