जालोर| राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील ने सोमवार को उपनिदेशक, माध्यमिक शिक्षा, पाली को पत्र भेजकर बताया कि जालोर जिले में वरिष्ठ अध्यापकों के द्वैषतापूर्ण एवं गलत स्थानांतरण किए गए है। जिनका पत्र के माध्यम से संगठन की ओर से विरोध किया गया। जिसमें बताया कि समय रहते शिक्षकों से परिवेदनाएं प्राप्त कर स्थानांतरण निरस्त/संशोधन नहीं करने पर संगठन की जिला शाखा द्वारा उपनिदेशक कार्यालय पाली के समक्ष 28 मई को धरना प्रदर्शन किया जाएगा। संगठन के जिलाध्यक्ष किशनलाल सारण के अनुसार उपनिदेशक माध्यमिक शिक्षा पाली द्वारा शिक्षकों द्वारा कोई आवेदन नहीं देने के बावजूद इच्छित स्थान बताकर स्थानांतरण किए गए है, जो सही नहीं है।