सड़क किनारे खड़े पेड़ों पर चला रहे जेसीबी
जालोर| पलासिया खुर्द से पाली जिले की सीमा रेखा तक जाने वाले ग्रेवल सड़क के किनारे खड़े पेड़ों को काटा जा रहा है, जबकि वन विभाग की ओर से कोई रोकथाम नहीं की जा रही है। जानकारी के अनुसार पलासिया खुर्द से पाली जिले सीमा रेखा तक ग्रेवल सड़क बनी हुई है। इसे चौड़ा करने के लिए सड़क के दोनों और खड़े पेड़ों को काटा जा रहा है। संबंधित ग्राम पंचायत के सरपंच से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि इस सड़क पर ग्राम पंचायत की ओर से कोई कार्य नहीं करवाया जा रहा है। मामले को लेकर आहोर तहसीलदार हरीसिंह से बात की तो उन्होंने बताया कि उन्हें इस संबंध में जानकारी नहीं है।