रोजेदार शिक्षकों को आवासीय शिविर में रात्रि विश्राम में छूट
जालोर| सरकारी स्कूलों में पहली से पांचवीं कक्षा को पढ़ाने वाले थर्ड ग्रेड शिक्षकों के आवासीय ट्रेनिंग कैम्प 21 मई से शुरू होंगे। शिक्षा विभाग ने ट्रेनिंग कैम्पों की तैयारियां पूरी कर ली है। रमजान के महीने को देखते हुए रोजेदार टीचर्स को आवासीय शिविर में रात्रि विश्राम में छूट का प्रावधान किया गया है।