जालोर| शहर के भैरूनाथजी अखाडे में गंगानाथ महाराज के सान्निध्य में शहर के गणमान्य नागरिकों की आम बैठक रविवार शाम को हुई। जिसमें चर्तुमास को लेकर विस्तृत रूपरेखा बनाई गई तथा जिम्मेदारियां सौंपी गई।
प्रवक्ता अंबालाल माली ने बताया कि गंगानाथ महाराज सिरे मंदिर पर चातुर्मास के लिए 3 अगस्त को शोभायात्रा के साथ रवानगी करेंगे। इसके अलावा इस दौरान विभिन्न कमेठियों का गठन कर कार्य की जिम्मेदारियां दी गई। बैठक में अखाडे के व्यवस्थापक पारसमल परमार, अमरसिंह महेशपुरा, ओबाराम देवासी, शिवलाल प्रजापत, हरीराम घांची, सुजाराम घांची, जुठाराम सोलंकी, करनाराम देवासी, हंजारीमल सुथार, राणसिंह भायल, बाबुलाल परमार, शंकर प्रजापत सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।