पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अल्पसंख्यक वर्ग के ऋण आवेदन के लिए नवीन वेब पोर्टल प्रारंभ किया

अल्पसंख्यक वर्ग के ऋण आवेदन के लिए नवीन वेब पोर्टल प्रारंभ किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालोर| अल्पसंख्यक समुदाय के लिए राजस्थान अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास सहकारी निगम लि जयपुर से संचालित ऋण योजना में ऋण आवेदन की नवीन वेब पोर्टल के जरिए स्वीकार किए जाएगे। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मिश्रिमल गर्ग ने बताया की अल्पसंख्यक समुदाय मुस्लिम, सिक्ख ईसाई, बौद्ध, जैन, पारसी को दिए जाने वाले कारोबारी एवं शैक्षिक ऋण के लिए ऑनलाईन आवेदन की नवीन पोर्टल प्रारंभ किया गया हैं। पूर्व मेें ऋण के इच्छुक व्यक्तियों को ईमित्र के जरिए अल्पसंख्यक ऋण के लिए आवेदन करना होता था परन्तु अब केवल एक ही पोर्टल पर आवेदन करना होगा। जिसकी मॉनीटरिंग जिला कार्यालय द्वारा व राज्य कार्यालय द्वारा की जाएगी।

खबरें और भी हैं...