गुडा बालोतान | सांडेराव फालना मार्ग पर स्थित श्री निंबेश्वर महादेव मंदिर में रविवार को गुरू समाज जागृति मंच संस्थान पांच परगना की आम बैठक मंच अध्यक्ष बसंतीलाल कोरटा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। वही बैठक के दौरान समाज के तृतीय सामूहिक विवाह कार्यक्रम के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। तथा विचार विमर्श करने के बाद १७ जनवरी २०१९ को तृतीय सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित करवाने का सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया। सामूहिक विवाह कार्यक्रम को लेकर खेतरपाल खिंवाडा ने बताया कि कन्यादान से बड़ा कोई दान नहीं है। इसलिए समाज के समृद्ध लोगों को तन मन और धन से सहयोग करने का आह्वान किया। और संस्थान सचिव मूलचंद बोया ने भी बैठक में मौजूद समाज के लोगों से भी इस पुनित कार्य के प्रति जागरूक होने और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बढ़ चढ़कर भाग लेने की बात कही। इस मौके पर पांच परगना अध्यक्ष तुलसीकांत दिनकर, जागृति मंच के पूर्व अध्यक्ष हीरालाल जडिया, सचिव मूलचंद, मनरूपराम सिन्दरली, चंपालाल बिसलपुर, ओगडराम आना, मोहनलाल पाली, कन्हैयालाल बीजापूर, भीकमचंद घाणेराव, दीपाराम भूति, देवाराम पुराडा, हंसाराम पालडी, हरीलाल दातीवाडा, कन्हैयालाल चामुण्डेरी, बाबूलाल फालना, फूटरमल सांडेराव समेत जालोर पाली सिरोही जिला पांच परगना के विभिन्न गांवो से आए गुरू (ब्राह्मण) समाज के लोगों ने भाग लिया।