जालोर| महात्मा गांधी नरेगा कार्मिकों का 22वें दिन सोमवार को भी धरना जारी रहा। लोग नरेगा में मजदूरी के लिए जाने के लिए तैयार पर सरकार की ओर से कार्य उपलब्ध नहीं करवाया जा रहा है। जिसके कारण ग्रामीण जनता में सरकार के प्रति भारी रोष व्याप्त है। पिछले 22 दिनों से संविदा कार्मिकों की हड़ताल के कारण जिले में 274 में से सिर्फ 3 ग्राम पंचायतों में कार्य चल रहे है तथा मात्र 152 श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध करवाया जा रहा है। एक तरफ सरकार अधिनियम बनाकर कार्य नहीं देने पर बेरोजगारी भत्ता देने की बात कर रही है तथा दूसरी ओर श्रमिकों द्वारा कार्य करने के उपरांत भी उनको अपनी मजदूरी नहीं मिल रही है। दिनेश चौधरी एमआईएस मैनेजर ने बताया की सरकार जब तक हमारी भर्ती शुरू कर हमें नियमित नहीं कर देती तब तक हमारी वाजिब मांगो को लेकर हम हड़ताल पर रहेंगे। इस मौके पर सोम माथूर जेटिए, दिनेशंिसंह लेखा सहायक रणछोड़, सुरेश कुमार, रियाजखान, शैलेंद्र सिंह, प्रेमप्रकाश, हिंगलाजदान, घेवाराम, बाबुलाल, जेताराम, मंजीतंिसंह, ईश्वरंिसंह, भवंरलाल, उत्तमसिंह मौजूद रहे।