जालोर. मांगों को लेकर अधीक्षणअभियन्ता को ज्ञापन सौपते कार्मिक।
भास्कर न्यूज | जालोर
जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ वृत जालोर ने जिला महामंत्री जालमसिंहसिंदल के नेतृत्व में अधीक्षण अभियंता के माध्यम से प्रबंध निदेशक डिस्कॉम को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने बताया कि निगम प्रशासन की हठधर्मिता के कारण कर्मचारियों की वाजिब मांगों का निस्तारण नहीं हो रहा हैं। जिसके कारण कर्मचारियों में निगम प्रशासन के प्रति रोष हैं। जयपुर एवं अजमेर डिस्कॉम में कर्मचारियों के प्रमोशन जिस तेजी से से हो रहे हैं लेकिन जोधपुर डिस्कॉम में कर्मचारियों के कार्य ठप पड़े हैं। स्टापिंग पैटर्न में तकनीकी एवं मंत्रायलिक कर्मचारियों के पदों में कटौती करना, आइटीआई हेल्परों को एमटीआर बनना एवं स्केल नंबर 3 देना, कोर्ट के फैसला को लागुकर 2400 पे ग्रेड देना, स्नातक योग्यताधारी तकनीकी कर्मचारियों को कनिष्ठ लिपिक बनाना समेत अन्य मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही की मांग की गई। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद आर्य, विशनसिंह राजपुरोहित, शाखाध्यक्ष ओमप्रकाश माली, देवनारायण मीणा, उत्तम चौधरी, अमित शर्मा, चौथाराम माली, हिम्मत कुमार, मनोज मीणा बागरा, आशिष तिवारी, नेकीराम, उगमसिंह सहित अन्य कार्मिक मौजूद थे।