जालोर. निकटवर्ती आडवाडा में फायरिंग रैज में अभ्याश करते कैडेट्स।
भास्कर न्यूज | जालोर
निकटवर्ती आडवाडा में सोमवार को एनसीसी कैडेट्स का पुलिस फायरिंग रैंज पर जूनियर व सीनियर वर्ग का फायरिंग व सैन्य प्रशिक्षण आयोजित हुआ। कर्नलसिंह ने कहा कि देश के विद्यार्थी एवं युवा शक्ति जीवन में एकता ओर अनुशासन को आत्मसात कर एनसीसी के माध्यम से सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त कर जिम्मेदार नागरिक बनकर अपनी महवपूर्ण भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना में कैरियर विषय पर जानकारी देते हुए राष्ट्र को सर्वापरी मानने की बात कही। एनसीसी अधिकारी अम्बिका प्रसाद तिवारी ने बताया की कमाण्डिग ऑफीसर ४ राज ई कंपनी के निर्देशन में हवलदार ताजाराम ने वीरमदेव स्नान्तकोर महाविद्यालय शहरी तथा शिवाजी नगर के एनसीसी कैडेट्स को फायरिंग, शिस्त लेने, कम्पास तथा मैंप रिडिंग पैटोलिग एव एंबुलेंस के बारे में विस्तृत जानकारी दी। शिक्षक संघ राष्ट्रीय के नवनिर्वाचित प्रदेश मंत्री शिवदत आर्य ने आजादी के आंदोलन के संस्करणों को बताते हुए राष्ट्रवाद को सर्वोपरी मानते हुए देश सेवा के लिए सदैव तैयार एवं कृतसंकल्प रहने की बात कही ४ राजस्थान ई कम्पनी के कमान अधिकारी कर्नल एसएम सिंह ने सियाणा मे पूर्व जिला प्रमुख गणपत सिंह द्वारा स्थापित शूटिंग रैज का भी अवलोकन किया। उन्होंने राजस्थान शूटिंग एसोसियशन के संयुक्त संचिव एव पूर्व प्रधान प्रदिपसिंह से मुलाकात कर अन्र्तराष्ट्रीय स्तर पर महेश्वरी चौहान के स्कीट शुटिंग में बेहतरीन प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं भी दी। इस मौके पर सीनियर अंडर ऑफीसर खेतवीर, उत्तम कुमार, सीपीएल भगाराम, प्रकाश चुंडावत, दीपीका सहित कई लोग मौजूद थे।