पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डीबीटी की सूचना निक्सय पोर्टल पर पूर्ण नहीं करने वालों को दिया सात दिन का समय

डीबीटी की सूचना निक्सय पोर्टल पर पूर्ण नहीं करने वालों को दिया सात दिन का समय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला क्षय निवारण केन्द्र जालोर में क्षय विभाग की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एसके चौहान की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सुरेश कुमार ने प्रत्येक खण्ड के कार्यों की समीक्षा करते हुए डीबीटी की सूचना निक्सय पोर्टल में पूर्ण नहीं करने वाले खण्ड सांचौर, रानीवाड़ा, चितलवाना के एसटीएस को निर्देशित करते हुए 7 दिवस में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। निक्सय ऑनलाईन पोर्टल में टीबी नोटिफिकेशन की सूचना अपूर्ण होने पर खण्ड सांचौर, चितलवाना, रानीवाड़ा एवं जालोर के एसटीएस को सूचना 2 दिवस में अपडेट करने के निर्देशित किया गया।

प्रत्येक खण्ड में समस्त एमडीआर रोगी की एक्सडीआर जांच के लिए नियमित समय में जांच के लिए डीएसटी 2 दक लाईन के लिए भेजने के निर्देश दिए गए। जिले की भौतिक रिपोर्ट का आंकलन करने पर पाया गया कि लक्ष्य अनुरूप कम उपलब्धि अर्जित करने वाले खण्ड रानीवाड़ा, सांचौर एसटीएस को निर्देशित किया गया कि खण्ड में चिकित्सा कर्मियों से समन्वय बनाते हुए लक्ष्य को अर्जित करें। जिला आईईसी समंवयक कमल गेहलोत एवं जिला पीपीएम समन्वयक इमरान बेग ने जिले में समुदाय को क्षय रोग के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से राज्य स्तर द्वारा आवंटित किए गए लक्ष्य अनुरूप गतिविधियों के आयोजन करने के निर्देश दिए। कम गतिविधियां आयोजन करने वाले एसटीएस को गतिविधियों के आयोजन नहीं किए जाने पर लिखित रूप से कारण स्पष्ट करने के निर्देश दिए। समस्त एसटीएस/एसटीएलएस को निर्देशित किया गया कि क्षेत्र में भ्रमण के दौरान पर्यवेक्षण करें कि राज्य स्तर एवं जिला स्तर की ओर से भिजवाई गई आईईसी सामग्री स्वास्थ्य केन्द्र पर प्रदर्शित की गई है या नहीं तथा स्वास्थ्य केन्द्र पर प्रदर्शित की गई आईईसी सामग्री का फोटोग्राफ लेकर जिला मुख्यालय पर रिपोर्ट भिजवाए।



इस अवसर पर जिला पीएमडीटी समन्वयक सुरेश कुमर, राजेन्द्र सिंह, मीना माथुर सहित समस्त एसटीएस/एसटीएलएस उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...