5वीं बोर्ड : पुनर्गणना के लिए आवेदन 19 मई तक
जालोर| जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) की ओर से आयोजित प्राथमिक शिक्षा अधिगम स्तर मूल्यांकन 2018 (5वीं बोर्ड परीक्षा के) प्राप्तांकों की पुनर्गणना के लिए आवेदन 19 मई तक किए जा सकते हैं। पुनर्गणना के लिए संबंधित संग्रहण केंद्र एवं मूल्यांकन केंद्र पर निर्धारित फॉर्मेट में आवेदन करना होगा।