पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जीपीएफ व एसआई राशि के गबन मामले में कार्रवाई की मांग, एसपी को ज्ञापन सौंपा

जीपीएफ व एसआई राशि के गबन मामले में कार्रवाई की मांग, एसपी को ज्ञापन सौंपा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालोर | शिक्षक संघ प्रगतिशील के प्रतिनिधि मंडल ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर चितलवाना पंचायत समिति के बीईईओ के जीपीएफ व एसआई गबन के मामले में कार्यवाही करवाने की मांग की है। उन्होंने ज्ञापन में बताया शिक्षकों की गबन राशि के पुनर्भरण के लिए मुकदमे में दोष निर्धारण आवश्यक है। कई शिक्षक सेवानिवृत हो चुके है, जो गबन राशि नहीं मिलने से गंभीर रूप से प्रभावित है। गबन को सुनियोजित रूप से कारित किया गया है। तत्कालीन बीईईओ फूलाराम खोटे ने कूटरचित दस्तावेजों से कम्प्यूटर ऑपरेटर को नियुक्ति दी है। गबन उजागर के समय के बीईईओ भगवानाराम बिश्नोई ने खोटे को अपने कार्यालय के रेकर्ड को कूटरचना में सहयोग प्रदान किया है। प्रतिनिधि मण्डल में संगठन के मुख्य महामंत्री पूनमचंद विश्नोई, कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष पूनमाराम विश्नोई, चितलवाना ब्लॉक अध्यक्ष बाबूलाल गोदारा, विरदसिंह चौहान, रघुनाथ भादू व कैलाश कुमार खत्री शामिल थे।

जालोर. कार्रवाई करने की मांग को लेकर एसपी को ज्ञापन देते कर्मचारी संयुक्त महासंघ के पदाधिकारी।

खबरें और भी हैं...