पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नेशनल हाईवे 325 पर सड़क बनाने के लिए खोदे गड्ढों पर नहीं लगाए संकेतक, हो रहे हादसे

नेशनल हाईवे 325 पर सड़क बनाने के लिए खोदे गड्ढों पर नहीं लगाए संकेतक, हो रहे हादसे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निकटवर्ती हरियाली से बालोतरा को जोड़ने वाले नेशनल हाइवे 325 के निर्माणाधीन कार्य में कार्य करने वाली कंपनी मापदंड को ताक पर रखकर अनियमितताएं बरत रही है। कार्य में आमजन की सुरक्षा का ख्याल नहीं रखा जा रहा है। हाइवे पर उड़ते रेत के गुब्बार से आए दिन हादसे हो रहे हैं, जबकि नियमानुसार कार्यकारी कंपनी को खोदे गए भाग को चिह्नित करने के साथ रिफ्लेक्टर लगाने चाहिए। दूसरी तरफठेकेदार रात में अवैध खनन कर रहे हैं। इसकी शिकायत पर भी हालात फिर से वही हो गए है। गौरतलब है कि जालोर-आहोर व सांडेराव से बालोतरा जोड़ने वाला नेशनल हाइवे 325 का कार्य चल रहा है। करीब 150 किमी की दूरी में बनने वाले इस राजमार्ग के निर्माण कार्य में कंपनी के ठेकेदार आमजन की सुरक्षा का ख्याल नहीं रख रहे हैं। नियमों के विपरित जहां मर्जी आया वहां गड्ढें खोद रखे हैं। जिस पर कहीं रेडियम पट्टी से इडीकेट नहीं किया गया है। इससे रात के समय में वाहन चालक असंतुलित होकर चोटिल हो रहे हंै। वहीं दूसरी तरफ हाईवे पर डाली जाने वाली मुरड की लेवलिंग सही नहीं होने से दुर्घटनाएं हो रही है।

खबरें और भी हैं...