जालोर | रावणा राजपूत समाज तहसील जसवंतपुरा की बैठक शनिवार सवेरे 10 बजे सुंधा माता-जसवंतपुरा मार्ग पर होगी। जिसमें छात्रावास के निर्माण संबंधी चर्चा की जाएगी। जिला महामंत्री राजुसिंह सोलंकी राजपुरा ने बताया कि बैठक में भामाशाह देवीसिंह की ओर से समाज को प्लॉट भेंट किया जाएगा। जिस पर भामाशाह का सम्मान करने के साथ ही छात्रावास के भवन निर्माण संबंधी चर्चा की जाएगी। इसके अलावा सहयोग के लिए बोलियां लगाई जाएगी। उन्होंने जिले के रावणा राजपूत समाज से बैठक में भाग लेने का आह्वान किया है।