जालोर| राज्य की महिला कर्मचारियों के लिए जल्द ही चाइल्ड केयर लीव (सीसीएल) के प्रावधान लागू होंगे। वित्त विभाग कैबिनेट से इसका अनुमोदन ले चुका है अब राज्यपाल से मंजूरी मिलने के बाद अगले सप्ताह तक इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। चाइल्ड केयर लीव के लिए सरकार ने छठे वेतन आयोग की सिफारिशों को आधार बनाया है।
इसमें महिला कर्मचारी बच्चे के वयस्क होने तक 730 दिन चाइल्ड केयर लीव ले सकेंगी।