बाबा साहेब अंबेडकर के सिद्धांतों पर चलने का किया आह्वान
जिला मुख्यालय पर डॉ. भीमराव अंबेडकर सेवा समिति की ओर से डॉ. अंबेडकर सभा स्थल पर डॉ. अंबेडकर जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के नाते मौजूद सेवानिवृत न्यायाधीश सोहनराम मेघवंशी ने कहा कि अंबेडकर भारत के ही नहीं, विश्व की महान विभूति थे। जीवन पर्यन्त मानव कल्याण के लिए कार्य किया था। अध्यक्षता कर रहे न्यायाधीश तनसिंह चारण ने कहा कि बाबा साहेग ने भारत में लोकतांत्रिक मूल्यों पर स्थापित एक महान संविधान बनाने में अपना योगदान दिया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के नाते उपखंड अधिकारी राजेंद्रसिंह सिसोदिया ने कहा कि हमें संविधान का पूर्णत पालन करना चाहिए। इस अवसर पर सेवानिवृत एएसपी वीरमाराम दहिया, प्रशिक्षु आरएएस रमेश कुमार सिरवी, एडीओ भैराराम चौधरी, लुंबाराम मेघऋषि, रमेश कुमार राव, भरत कुमार मेघवाल, दलाभाई राव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
पुलिस सुरक्षा में रैली का आयोजन : इससे पहले नगर परिषद से रैली का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस व सेना के अधिकारियों की सुरक्षा के बीच रवाना किया गया। उपखंड अधिकारी राजेंद्रसिंह सिसोदिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो अंबेडकर सभा स्थल तक पहुंचकर सभा में विसर्जित हुई। इस दौरान कलेक्टर बीएल कोठारी, पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा, उपखंड अधिकारी राजेंद्रसिंह सिसोदिया ने भी अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने मनाई जयंती : भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से आयोजित अंबेडकर जयंती समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्रसिंह बालावत, मोर्चा जिलाध्यक्ष मिश्रीमल मेघवाल, नगर परिषद सभापति भंवरलाल माली, महामंत्री भरत मेघवाल, ओबीसी जिलाध्यक्ष ललित महावर, ओबाराम देवासी सहित अन्य मौजूद थे।
अंबेडकर जयंती को लेकर जिलेभर में चाक-चौबंद रही पुलिस व्यवस्था, वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन चरित्र से रूबरू कराया
जालोर. अंबेडकर की मूर्ती को माला पहनाते एसपी व कलेक्टर।
बाकरारोड में मनाई जयंती
राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील के बैनर तले डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस मौके प्रधानाचार्य मानाराम आदरा, भोमाराम मेघवाल, लाखाराम मेघवाल मौजूद थे। इस दौरान शिक्षा को बढ़ावा देने तथा सामाजिक कुरीतियों को मिटाने का आह्वान किया गया। समारोह में अशोक कुमार गर्ग, मंगलाराम सेरणा, छगनलाल रानीवाड़ा, पांचाराम सहित अन्य मौजूद थे। डॉ. अंबेडकर जयंती पर 4 युवाओं ने रक्तदान किया। प्रवीण भादरु, दिनेश कुमार, विनोद सिंह व कृष्ण कुमार भील ने रक्तदान किया। इस मौके भाजयुमो नगर महामंत्री भीखाराम प्रजापत, किशन सुंदेशा, दिनेश बारोट सहित अन्य मौजूद थे।
सियाणा में अंबेडकर जयंती को लेकर निकाली रैली
सियाणा| कस्बे समेत आस-पास के गांवों में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई गई। कस्बे में संत रविदास सेवा संस्थान मेघवाल समाज बारह गांव के तत्वावधान में रैली निकाली गई, जो विभिन्न मार्गों से होकर निकली। रैली में बागरा थानाधिकारी प्रेमाराम विश्नोई, सहायक उपनिरीक्षक भेराराम, सियाणा चौकी के हैडकांस्टेबल होबाराम समेत पुलिस बल तैनात रहा। जिनकी सुरक्षा में रैली निकली। रैली के दौरान संस्थान के अध्यक्ष मकाराम मेघवाल, बुटाराम चांदना, चंपाराम कोलरी, भरत, प्रकाश, सदाराम व दिनेश के अलावा आस-पास के मेघवाल समाज के कई लोग मौजूद थे।
जिलेभर में हुए हुए कई कार्यक्रम
जालोर. जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से सवेरे 11 बजे डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर विचार गोष्ठी का कार्यक्रम जिलाध्यक्ष डॉ. समरजीत सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में राजीव गांधी भवन जालोर में रखा गया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने बाबा साहेब की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए तथा उनके बताए मार्गों एवं आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डॉ. राठौड़ ने कहा कि भारतीय संविधान के निर्माण में बाबा साहेब का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने गरीब, मजदूर, किसान सहित दलित वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किए थे। इस अवसर पर पूर्व विधायक रामलाल मेघवाल, पूर्व जिला प्रमुख मंजू मेघवाल, जिला महासचिव शहजाद अली सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद थे।
जालोर. नगर परिषद से भीम रथ को झंडी दिखाकर रवाना करते अतिथि।
राट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से जयंती का आयोजन
सायला| पंचायत समिति सभागार में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया। समारोह में अभयदास महाराज कबीर आश्रम तखतगढ़ ने कहा कि देश में बाबा साहेब ने सामाजिक समरसता का सपना देखा था, लेकिन आज आपसी लड़ाई में वो बिखर रहा है। डॉ.ओमप्रकाश आचार्य केवल अपरोक्ष आश्रम सोजतसिटी ने भीमराव अंबेडकर के विचारों व आदर्शों को जीवन में अपनाकर हिन्दू समाज में एकता को बढ़ावा देने की बात कही। संघ के विभाग प्रचारक बाबूलाल ने भीमराव अंबेडकर की जीवनी से अवगत कराया। सरपंच सुरेश राजपुरोहित ने आभार जताया। इस अवसर पर प्रधान जबरसिंह तूरा, भाजपा मंडल अध्यक्ष तखतसिंह तालियाना, जिला परिषद सदस्य मंगलसिंह सिराना, पवनी मेघवाल, पूर्व प्रधान हड़मतसिंह सोढ़ा आदि मौजूद थे। इसी तरह उपखण्ड मुख्यालय पर ग्राम पंचायत सभाभवन में अंबेडकर जयंती सायला सरपंच सुरेश राजपुरोहित की अध्यक्षता में मनाई गई। सरपंच ने कहा कि बाबा साहेब ने अपनी कुशल प्रतिभा का परिचय देते हुए सविधान का बनाया था। इस अवसर पर ग्रामसेवक दिनेशसिंह राजपुरोहित, वार्डपंच शम्भूसिंह दहिया, कानाराम राणा, गंगाराम मेघवाल सहित ग्रामीण मौजूद थे।
गुडा बालोतान| निकटवर्ती अगवरी गांव में स्थित अटल सेवा केन्द्र में शनिवार को डॉ. भीमराव अम्बेडकर की १२७ वीं जयंती विकास अधिकारी इन्द्रसिंह राजपुरोहित के मुख्य आतिथ्य एवं अगवरी सरपंच शांतिलाल सुथार की अध्यक्षता में समारोह पूर्वक मनाई गई। वही जयन्ति को लेकर सर्व प्रथम डॉ. भीमराव अम्बेडकर की तस्वीर के समक्ष अतिथियों की ओर से दीप प्रज्जवलन किया गया। इस मौके पर उपसरपंच चंदनसिंह बालोत, पूर्व सरपंच प्रेमसिंह राजपुरोहित, ग्राम रोजगार सहायक कूपाराम, प्रकाश पुरोहित, पेलाराम भील, मांगीलाल मेघवाल, बालूसिंह राजपुरोहित, मगनाराम प्रजापत, मांगूसिंह, अमृत प्रजापत समेत कई ग्रामीण महिला पुरूष मौजूद थे। इसी प्रकार कस्बे में स्थित ग्राम पंचायत के अटल सेवा केन्द्र में भी शनिवार को डॉ. भीमराव अम्बेडकर की १२७ वीं जयंती सरपंच हंजादेवी भील की अध्यक्षता में समारोह पूर्वक मनाई गई। इस मौके पर भाजपा एसटी मोर्चा मंडल अध्यक्ष किशनलाल राणा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
पावटा| कवराड़ा में डालीबाई सेवा समिति सिलावटी परगना की ओर से अंबेडकर जयंती मनाई गई। इस मौके पर कवराडा सरपंच चम्पालाल, रामाराम सोनल, रतनलाल, नेनाराम, दीपाराम, खेताराम, आसाराम, वालाराम, मंगलाराम, हेमाराम, चुनाराम, रूपाराम आदि मौजूद थे।
जालोर. अंबेडकर जयंती को लेकर समारोह में मौजूद अतिथि।
सायला. अंबेडकर जयंती समारोह को संबोधित करते वक्ता।