मालगाड़ी की चपेट में आने से महिला की जान गई
जालोर. ट्रेन के चपेट में आने से महिला की मौत के बाद मौके पर मौजूद लोग।
भास्कर न्यूज | जालोर
समदड़ी-भीलडी रेलमार्ग के मोदरान रेलवे स्टेशन के पास शनिवार सवेरे एक महिला की मालगाड़ी के चपेट में आने से मौत हो गई। एसआई वरदाराम ने बताया कि ललिता कुमारी (40) प|ी भीखसिंह राजपुरोहित मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने महिला का पीएम करवाकर शव को परिजनों को सुपुर्द किया। परिजनों ने बताया कि ललिता कुमारी की मानसिक स्थिति सही नहीं थी। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।