- Hindi News
- National
- दुष्कर्म व गैंग रेप के खिलाफ भीनमाल व जालोर में कांग्रेसियों ने निकाला कैंडल मार्च
दुष्कर्म व गैंग रेप के खिलाफ भीनमाल व जालोर में कांग्रेसियों ने निकाला कैंडल मार्च
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से कश्मीर एवं उन्नाव में हुए दुष्कर्म एवं गैंग रेप के विरोध में शुक्रवार रात को कांग्रेस पदाधिकारियों ने कैंडल मार्च निकाला। भीनमाल में जगजीवनराम कॉलोनी में कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. समरजीत सिंह राठौड़ के नेतृत्व समस्त कांग्रेसजन ने कैंडल मार्च निकालकर देश में बढ़ रहे महिला उत्पीडन का विरोध जताया। पूर्व सरकारी उप मुख्य सचेतक रतन देवासी ने नारी हिंसा एवं देश में बढ़ रहे महिला उत्पीड़न पर खेद व्यक्त किया। इस अवसर पर कपूरचंद जीनगर, पारस जीनगर, शिवनारायण विश्नोई, चुन्नीलाल, राजेश बालोटिया, दिनेश बंजारा, शौकत अली, लक्ष्मनसिंह राव, सुरेश माली सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद थे। इसी प्रकार जालोर में भी कांग्रेसजनों ने कैंडल मार्च निकाला। जालोर में जिला उपाध्यक्ष सोहनसिंह देवड़ा, हीरालाल विश्नोई, पूर्व जिला प्रमुख मंजू मेघवाल, जिला प्रवक्ता योगेन्द्र सिंह कुम्पावत, सरोज चौधरी, नेता प्रतिपक्ष मिश्रीमल गहलोत, लक्ष्मीकांत दवे सहित अन्य मौजूद थे।
भीनमाल| उत्तरप्रदेश व जम्मू के कठुआ में नाबालिग बच्ची के साथ हुए बलात्कार व हत्याकांड को लेकर शुक्रवार सांय जगजीवनराम कॉलोनी में कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ.समरजीतसिंह, रानीवाडा के पूर्व विधायक रतन देवासी के नेतृत्व में मौहल्लेवासियों ने महिलाओं को सुरक्षा एवं मान सम्मान में ठोस कदम उठाने के लिए शांतिपूर्ण तरीके से कैडिंल मार्च निकाला। इस दौरान समरजीतसिंह ने कहा कि भाजपा का बेटी पढाओ-बेटी बचाओं का नारा अब कागजों में ही सिमट कर रह गया है। भाजपा के शासन में बेटिया सुरक्षित नहीं है महिलाओं के मान-सम्मान को दरकिनार किया जा रहा है। रतन देवासी ने कहा कि भाजपा सरकार के दावे खोखले नजर आ रहे है। केन्द्र व राज्य सरकार बेटियों की सुरक्षा के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। वर्तमान में बेटिया न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है फिर भी उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है। इस अवसर पर जिला प्रवक्ता शिवनारायण विश्नोई, नगर अध्यक्ष कपूरचंद जीनगर, दिनेश बंजारा, शौकत खान, सुनील पेंटर, राजेश बालोटिया, आसुराम देवासी, तलकराम रांगी, लक्ष्मणसिंह राव, सुरेश सोलंकी, इलियास खान, बसंत जीनगर, संजु जन्नत, जिला सचिव पारस जीनगर उपस्थित रहे।
जालोर. उन्नाव में दुष्कर्म मामले को लेकर कैंडल मार्च निकालते कांग्रेसी।