कृषि कनेक्शन में फाइव स्टार पंपसेट पर अनुदान
जालोर| कृषि कनेक्शन पर ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी से प्रमाणित 5 स्टार रेटेड पंपसेट लगाने पर किसान को 750 रुपए प्रति हाॅर्स पावर अनुदान मिलेगा। यह उसे आगामी बिलों में दिया जाएगा। उधर, फाइव स्टार रेटेड पंपसेट लगाने की अनिवार्यता हटा दी है, यानी किसान बिजली उपभोक्ता यह पंपसेट नहीं लगाता है तो उस पर पाबंदी नहीं होगी।