पुलिस महानिरीक्षक जोधपुर (रेंज) हवासिंह घुमरिया ने रविवार को जिला मुख्यालय पर पुलिस उपअधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान साथ में मौजूद एसपी विकास शर्मा को उन्होंने पेंडेसी प्रकरणों समेत विभिन्न मामलों पर चर्चा करते हुए निस्तारण करने के निर्देश दिए।
भीनमाल| जोधपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक हवासिंह घुमरिया ने रविवार को भीनमाल पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय व पुलिस थाने का निरीक्षण किया। महानिरीक्षक घुमरिया व पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा के प्रात: 10 बजे पुलिस थाने पहुंचने पर हैड कांस्टेबल मदनलाल के नेतृत्व में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके पश्चात उन्होंने पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय का भी निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान पुलिस थाना परिसर में पड़े वर्षों पुराने वाहनों को लेकर पुलिस निरीक्षक कैलाशचंद्र मीणा को वाहनों को शीघ्र डिस्पोजल करने के निर्देश दिए। आईजी ने थाने में बने क्वार्टर पर फैली गंदगी को लेकर थानाधिकारी मीणा को 7 दिन के अंदर सफाई कर सूचना भेजने को कहा।
भीनमाल. थाने में निर्देश देते हुए आईजी हवासिंह घुमरिया। फोटो| भास्कर