जालोर| केंद्र सरकार की स्वच्छ भारत अभियान योजना के तहत स्वच्छ भारत इंटर्नशिप योजना में पंजीकरण की तिथि बढा दी गई है। 15 मई से 31 जुलाई तक की अवधि के लिए इस योजना में महाराणा प्रताप पीजी कालेज के नियमित छात्र एवं स्काउट प्रभारी के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर वेबसाइट पर जाकर इस योजना में पंजीकरण अब 15 जून तक करवा सकेंगे।