डॉ अंबेडकर स्टूडेंट फ्रंट ऑफ इंडिया की बैठक रविवार को सोनगरा बालोद्यान में जिला अध्यक्ष अनिल गोयल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिला अध्यक्ष गोयल ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जालोर निवासी जितेंद्र दहियां को जालोर ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। बैठक में जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण विरास ने संगठन के दायित्वों को समझाया और छात्रों हितों के लिए विभिन्न कॉलेजों में डीएएसएफआई हेल्प डेस्क शुरु करने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिला प्रवक्ता जालम केम्पावत ने कहा कि डीएएसएफआई जल्द ही विद्यार्थियों के लिए कार्यक्रम आयोजित करेगी। जिसमें छात्रो के लिए केरियर गाईडेन्स आदि पर सुझाव दिए जाएंगे। इस मौके पर आहोर ब्लॉक सचिव कुलदीप सिंघल, मनोज परिहार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।