पीठासीन पदाधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण
जामताड़ा|समाहरणालय स्थित एसजीएसवाई हॉल में पीठासीन पदाधिकारियों, मतदान पदाधिकारियों के साथ पार्टीवार संख्या कुल 140 प्रशिक्षणार्थी के साथ ईवीएम मशीन के बारे में जानकारी दिया गया। मास्टर ट्रेनर हरि प्रसाद राम, खालेक जामा, सुदामा महतो, महेंद्र चौधरी, मो इमाम, राजीव कुमार सिंह, राजेश कुमार सिन्हा, मो इस्लाम, ब्रह्मदेव चौधरी को प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर प्रपत्रों की जानकारी साथ ही पीठासीन पदाधिकारी एवं पोलिंग मतदान पदाधिकारी को पहचान पत्र भी दिया गया।