पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • आईआईटी धनबाद के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे प्रधानमंत्री

आईआईटी धनबाद के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे प्रधानमंत्री

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आईआईटी धनबाद का 38वां दीक्षांत समारोह 5 मई को आयोजित हो सकता है। यह उम्मीद 5 मई को पीएम के झारखंड दौरे को देखते हुए की जा रही है। दरअसल, पीएमओ के अधिकारियों ने आईआईटी धनबाद के रजिस्ट्रार को फोन कर पूछा है कि क्या वे 1 से 10 मई के बीच दीक्षांत समारोह आयोजित करने के लिए तैयार हैं या नहीं। संस्थान की ओर से हां में जवाब दे दिया गया है। इसके साथ ही आयोजन की तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं। कैंपस की साफ-सफाई शुरू हो गई है। दीक्षांत समारोह के लिए बनाई गई विभिन्न कमेटियां अपने काम में जुट गई हैं। संस्थान के सीनेट ने पिछले दिनों सत्र 2015-16 और सत्र 2016-17 के 3814 छात्र-छात्राओं को डिग्री देने पर सहमति जता दी थी। इस प्रस्ताव को चेयरमैन ने भी स्वीकृति दे दी है। इसके बाद आईआईटी धनबाद प्रशासन की ओर से डिग्रियों की छपाई शुरू कर दी गई है।

डॉ. थापर अवार्ड के लिए इन डिपार्टमेंट का चयन
38वें दीक्षांत समारोह में डॉ इंद्र मोहन थापर अवार्ड के लिए पांच डिपार्टमेंट के गाइड शिक्षक और संबंधित छात्र का चयन किया गया है। इनमें इंवायरमेंटल साइंस, माइनिंग इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, ह्यूमिनिटी एंड सोशल साइंस समेत एक अन्य डिपार्टमेंट का चयन किया गया है।

वेबसाइट पर जारी होगा पायजामा-कुर्ता का नमूना
आईआईटी धनबाद प्रशासन की ओर से 38वें दीक्षांत समारोह में शामिल होने वाले छात्रों के लिए ड्रेस कोड जारी कर दिया है। आईआईटी धनबाद प्रशासन के अनुसार दीक्षांत समारोह में छात्र पायजामा और कुर्ता में शामिल होंगे। हालांकि इसका रंग सफेद होगा। छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए जल्द ही संस्थान के वेबसाइट पर एक नमूना जारी किया जाएगा। इसके साथ ही सभी छात्र-छात्राओं को संस्थान की ओर से एक- एक अंग वस्त्र यानी उत्तरीय दिया जाएगा।

डॉ डीसी पाणिग्रही और डॉ धीरज को मिलेगा बेस्ट रिसर्चर अवार्ड
38वें दीक्षांत समारोह में आईआईटी धनबाद प्रशासन की ओर से सत्र 2015-16 और 2016-17 के लिए मिलने वाले बेस्ट रिसर्चर अवार्ड के लिए पहले स्थान पर डॉ डीसी पाणिग्रही और डॉ धीरज कुमार को चुना गया है। यह अवार्ड इन दोनों को दोनों सत्र के लिए अलग- अलग दिया जाएगा। यानी दोनों शिक्षकों को दो- दो अवार्ड मिलेगा। यह अवार्ड एसबीआई की ओर से दी जाएगी। दोनों शिक्षकों को अपने रिसर्च से सबसे अधिक फंड जेनरेट करने के लिए दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...