पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • मारवाड़ी समाज ने पूजा के बाद बनाए व्यंजन, मनाई आखा तीज

मारवाड़ी समाज ने पूजा के बाद बनाए व्यंजन, मनाई आखा तीज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कम्युनिटी रिपोर्टर | जामगांव आर

अक्षय तृतीया का पर्व सनातन धर्मावलंबियों ने अक्ती और मारवाड़ी समाज ने आखा तीज के रूप में धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर पूजा-अर्चना कर सभी ने लजीज व्यंजनों का आनंद लिया। बच्चों ने पूरे रीति-रिवाज से गुड्डे-गुड़ियों का ब्याह रचाया।

शासकीय कालेज समिति जामगांव आर के अध्यक्ष नरेश केला, संगीता राठी ने बताया कि आखा तीज के दिन 5 प्रकार के अखंडित अनाज गेंहू, मूंग, चना, धान, बाजरा को घर के आंगन में चौकी पाटा में रखा गया। बीच में कलश सजाकर समाज के लोगों ने पूजा-अर्चना की। इसके बाद, आखा गेंहू व आखा मूंग को मिलाकर खींच पकाया गया। साथ में रोटी या बाटी, इमली पानी, मूंग बड़ी की सब्जी का लजीज व्यंजन बनाकर सभी ने भोजन किया। मदनलाल केला, भीखम राठी, गोवर्धन चंद कोचर, मंगलचंद बैद, सुरेश जैन आदि ने बताया कि आखा तीज के दिन बड़े परिवारों में इस पर्व का आनंद के साथ मिलजुलकर मनाया जाता है।

गांवों में बच्चों ने रचाया गड्‌डे-गुड़ियाें का ब्याह

इधर जामगांव सहित आसपास के गांवों में अक्ती पर खासतौर पर बच्चों ने मिट्टी से बने गुड्डे-गुड़ियों की शादी रचाई। रस्म रिवाज को निभाते हुए बच्चे कुमकुम साहू आस्था, उर्मी, फिजु, दानेश्वर, परी, चीकू, गीतू की टोली चिकट के लिए आस पास के अपने परिचितों के घर गए। लोगों ने यथायोग्य राशि प्रदान की।

खबरें और भी हैं...