जामगांव आर|ब्रज चौरासी गोवर्धन पर्वत परिक्रमा क्षेत्र के 49 तीर्थयात्री शनिवार को रवाना हुए। यह ग्यारह दिवसीय यात्रा रनचिराई से शुरू की गई। इस दौरान डोमन साहू, राजेश चंद्रवंशी, तीरहथ साहू, सुधीर साहू, रवि साहू आदि ने यात्रियों का स्वागत कर सुखद, सफल यात्रा के लिए तिलक किया। नरोत्तम भोला के नेतृत्व में रायपुर, कवर्धा, अमरकंटक से मैहर दर्शन, चित्रकूट, कामदगिरि परिक्रमण, हनुमान गढ़ी दर्शन, सती अनुसुइया आश्रम दर्शनक, भोगनीपुर होते हुए कानपुर, आगरा ताजमहल यात्रा करेंगे। इसके बाद यात्री मथुरा, गोवर्धन परिक्रमा, बरसाना नंदगांव, प्रेम सरोवर, कामा सूरजपुर, जमुना के पार, गोकुल रमणरेती क्षेत्र के विविध दर्शनीय स्थलों पर जाएंगे। वापसी इलाहाबाद गंगा स्नान, अशतुभुजा मिर्जापुर, अंबिकापुर, बिलासपुर, रायपुर होते हुए होगी।