पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • कलशयात्रा में मां कर्मा के संदेशों को आत्मसात करने दिया संदेश

कलशयात्रा में मां कर्मा के संदेशों को आत्मसात करने दिया संदेश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कर्मा जयंती पर सुबह कलशयात्रा निकाली, फिर होनहारों का सम्मान किया गया।

कम्युनिटी रिपोर्टर। जामगांव आर

परिक्षेत्रीय कर्मा जयंती समारोह का आयोजन गुरुवार को जामगांव आर में हुआ। इस अवसर पर सुबह महिलाओं ने कलश शोभायात्रा निकालकर ग्राम भ्रमण किया।

माता कर्मा के जयकारे लगाते हुए उनके संदेश को घर-घर तक पहुंचाया। इसके बाद समाज के होनहार विद्यार्थियों का सम्मान भी किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रमेश साहू ने समाज के लोगों को आदर, सम्मान और स्नेह का भाव रखते हुए माता कर्मा के संदेशों को आत्मसात करने कहा। तहसील अध्यक्ष अश्वनी साहू ने समाज की प्रतिष्ठा का ध्यान रखते हुए कार्य करने कहा। समारोह में टोकेश्वरी साहू, खिलावन, रामकिशुन, प्रेमलाल, लालेश्वर, कामता साहू आदि ने विचार रखे।

खबरें और भी हैं...