पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • प्रचार प्रसार नहीं, जिला स्तरीय शिविर में खाली पड़ी रही कुर्सियां

प्रचार-प्रसार नहीं, जिला स्तरीय शिविर में खाली पड़ी रही कुर्सियां

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | जामगांव आर/बेल्हारी

ग्राम भरर में शुक्रवार को आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में ग्रामीणों की कम उपस्थिति से औपचारिकताओं में ही निपट कर रह गया। शिविर में जो लोग पहुंचे, वे भी कलेक्टर के नहीं आने की खबर के बाद वापस लौट गए।

जानकारी के अनुसार उक्त शिविर का लेकर ग्रामीणों को जानकारी ही नहीं थी। प्रचार-प्रसार की कमी के कारण ग्रामीण नहीं पहुंचे। आयोजन स्थल में कर्मचारियों की उपस्थिति ज्यादा रही। दोपहर को अपर कलेक्टर एसएन मोटवानी, जनपद अध्यक्ष हर्षा चंद्राकर यहां पहुंचे और विभिन्न विभागों के हितग्राहियों को लाभान्वित किया। शिविर में 203 आवेदन मिले थे। 106 को निराकृत करने व शेष 97 लंबित आवेदनों के समय सीमा तय किया गया। जामगांव आर हाईस्कूल भवन के मरम्मत को लेकर पीडब्ल्यूडी से मांग की गई।

उपतहसील में सुविधाएं मुहैया कराने दिए निर्देश
शिविर में खिलावन साहू, कन्हैयालाल साहू, सुनीता चंद्राकर, चतुर साहू, नरेश केला, आशीष जैन आदि ने आवेदन देकर उपतहसील जामगांव आर में रोज नायब तहसीलदार की सेवा उपलब्ध कराने की मांग की। इस पर अपर कलेक्टर ने एसडीएम को जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने निर्देश दिया।

खबरें और भी हैं...