पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सामाजिक कार्यों के लिए माली कृष्ण गोपाल कश्यप को किया सम्मानित

सामाजिक कार्यों के लिए माली कृष्ण गोपाल कश्यप को किया सम्मानित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राघौगढ़/जामनेर|महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर विदिशा में राघौगढ़ के माली कृष्ण गोपाल कश्यप प्रदेश सचिव आल इंडिया सेनी सभा एवं वरिष्ठ सलाहकार फुले बिग्रेड को उनके द्वारा की गई समाजसेवा के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्हें अतिथियों द्वारा शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए श्री कश्यप ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने समाज को शिक्षित करने जोर दिया। उन्होंने इस अवसर पर नशामुक्ति समाज निर्माण का आह्वान कर युवाओं को निराश न होने की समझाईश दी। मंच संचालन दिनेश सेनी ने किया। इस अवसर पर रमेश सेनी का किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में गुलाबचंद सैनी, गयाप्रसाद सैनी, रमेश सैनी, घनश्याम सैनी, माली केजी कश्यप ने दीप प्रज्ज्वलित किया।

खबरें और भी हैं...