जामनेर| ग्राम मोहरी, सोनदयापुरा एवं दौलतपुरा में महिला स्वास्थ्य शिविर एवं राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. देवेंद्र सोनी, डॉ. ब्रज रघुवंशी एवं डॉ अशोक बरसेना उपस्थित ने कुल 16 गर्भवती महिलाएं, 54 किशोरी बालिकाएं एवं 37 अन्य महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ मौके पर दवा दी गई। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत 78 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें 7 बच्चों को उच्च उपचार के लिए हायर सेंटर रैफर किया। शिविर में हीमोग्लोबिन, यूरिन शुगर, यूरिन एल्बयूमीन, ब्लडप्रेशर, मलेरिया आदि जांच की गई। शिविर में गर्भवती महिलाओं व किशोरी बालिकाओं को आयरन का महत्व बताकर आयरन की गोली दी गई। महिलाओं को स्वच्छता की जानकारी देकर स्वच्छता अपनाने की सलाह दी। डॉ. सोनी ने गांववालों को बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत 0 से 18 वर्ष के बच्चों को तंत्रिका विकृति, जन्मजात हृदय रोग, जन्मजात मोतियाबिंद, जन्मजात बहरापन, मुड़े पैर, कटे होंठ व तालु आदि की निशुल्क सर्जरी कराई जाती है। शिविर में एएनएम विमला सरोनिया एवं सुनीता चैटर्जी ने खून से संबंधित जांचे, ब्लड प्रेशर की जांच, वज़न लेकर अन्य जांच की गई। शिविर में सुपरवाइजर रामजीलाल गुर्जर आशा कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
समाज, धर्म, क्लब, एसोसिएशन, डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, नर्सेज, पुलिस, शिक्षक, चैम्बर ऑफ कॉमर्स