पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जांजगीर चांपा | सूखा प्रभावित डभरा ब्लॉक के ग्राम कंसा के

जांजगीर-चांपा | सूखा प्रभावित डभरा ब्लॉक के ग्राम कंसा के

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जांजगीर-चांपा | सूखा प्रभावित डभरा ब्लॉक के ग्राम कंसा के किसान उमाशंकर सोन को मुआवजे में 83.91 पैसे, गुरुबारी बाई को 87.52 पैसे, बडेकटेकोनी के बोधाराम को 76.07 पैसा, अकलतरा ब्लॉक के ग्राम झरिया के केकती बाई को 46.34 पैसा, आमापाली के रमेश कुमार को 51.83 रुपए मिलेे हैं। मालखरौदा ब्लॉक के ग्राम पिकरीपार के किसान शैलेन्द्र कुमार ने 5 एकड़ में धान की फसल का बीमा कराया था। भूरो माह से फसल खराब हो गई जिससे प्रति एकड़ के पीछे धान मात्र 7 से 9 बोरा ही मिला। शैलेंद्र कुमार को इतना नुकसान होने पर बीमा कंपनी ने 152 रुपए मुआवजा दिया। ऐसी ही लंबी सूची है उन किसानों की जो प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अपने धान की फसल का बीमा कराने के बाद मुआवजा के नाम पर छले गए हैं।

खबरें और भी हैं...